Dharmendra की विरासत कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी: Vice President

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2025

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर सोमवार को दुख जताया और कहा कि वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

धर्मेंद्र ने सोमवार को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह 89 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पूर्व सांसद एवं दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है। लाखों लोगों के लिए एक आदर्श के रूप में उन्होंने अपने उल्लेखनीय अभिनय और कला के प्रति दृढ़ समर्पण के माध्यम से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे फिल्म उद्योग में सबसे प्रशंसित शख्सियतों में से एक के रूप में वह अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट