हिंदी सिनेमा के चहेते अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत

By रेनू तिवारी | Nov 24, 2025

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का सोमवार, 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर के परिवार के एक स्पोक्सपर्सन ने इस खबर को कन्फर्म किया। शोले एक्टर को इस महीने की शुरुआत में 10 दिनों से ज़्यादा समय तक मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार हुआ था, और उन्हें इलाज के लिए घर वापस ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने बच्चों पर लुटाया प्यार, ग्लोबल पीस ऑनर्स में जीता दिल, फैंस बोले- 'सबसे प्यारा पल' | Global Peace Honours 2025

 

धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी खबर की जानकारी मुंबई में पुलिस ने दी। उनके परिवार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था। वह आठ दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाते। उनका फिल्मी करियर 65 वर्षों का रहा।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि धर्मेंद्र का आज सुबह निधन हो गया और मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। धर्मेंद्र के जुहू स्थित आवास से एक एम्बुलेंस और कई कार रवाना हुईं तथा हेमा मालिनी, एशा देओल, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को श्मशान घाट पर देखा गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से ‘‘भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत’’ हो गया है। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी शख्सियत और अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपने हर किरदार में आकर्षण और गहराई पैदा की। जिस तरह से उन्होंने विविध भूमिकाएं निभायीं, उसने अनगिनत लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी।’’

इसे भी पढ़ें: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा' का टीज़र मचा रहा धमाल, 24 घंटे में 70 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड!

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी के लिए भी जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’

सलमान खान और उनके पिता एवं पटकथा लेखक सलीम खान भी श्मशान घाट पर देखे गए। धर्मेंद्र के परिवार ने अभी तक इस खबर पर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में धर्मेंद्र के निधन की खबर देने के लिए मीडिया की आलोचना की थी और उनकी निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया था। कई मीडिया संस्थानों ने खबर दी थी कि धर्मेंद्र का 11 नवंबर को निधन हो गया था लेकिन अभिनेता को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी और तब से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था।

करण जौहर, काजोल, अजय देवगन और करीना कपूर सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। करण जौहर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह एक युग का अंत है... एक दिग्गज अभिनेता... मुख्यधारा सिनेमा में एक ‘नायक’ का अवतार... अविश्वसनीय रूप से सुंदर और पर्दे पर सबसे गूढ़ उपस्थिति... वह भारतीय सिनेमा की एक वास्तविक किंवदंती हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं... लेकिन सबसे बढ़कर वह सबसे अच्छे इंसान थे... हमारे फिल्म उद्योग में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था।’’

पंजाब में 1935 में जन्मे धर्मेंद्र का असली नाम धरम सिंह देओल था और उनका फिल्मी करियर छह दशक से ज्यादा का रहा, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘‘शोले’’, चुपके-चुपके , सत्यकाम , अनुपमा , सीता और गीता जैसी कई हिट फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाईं। एक्शन, रोमांस और हास्य में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा गया। धर्मेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी प्रकाश कौर, हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल तथा बेटियां विजेता, अजीता, एशा और अहाना हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.