राहुल गांधी पर धर्मेंद्र प्रधान का पलटवार, कांग्रेस को बताया BJD का करीबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के कांग्रेस के साथ करीबी रिश्ते हैं जो हमेशा से राज्य को नजरअंदाज करती आई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस आरोप पर पलटवार करते हुए यह बात कही जिसमें उन्होंने कहा था कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधान ने कहा कि गांधी के परिवार ने चार दशक से ज्यादा वक्त तक भारत पर शासन किया है और उनकी पार्टी लंबे समय तक ओडिशा में सत्ता में रही लेकिन फिर भी राज्य के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, “ओडिशा के लोग पहले से ही जानते हैं कि कांग्रेस ने ओडिशा को कैसे नजरअंदाज किया है और वे कांग्रेस पार्टी के सही चरित्र से अवगत हैं।”  

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल

प्रधान ने आरोप लगाया कि बीजद के कांग्रेस के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। साथ ही उन्होंने पटनायक, गांधी एवं वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के बीच “संबंधों” पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेता ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, गांधी एवं पटनायक ने चिट फंड घोटाले में एक ही रुख अपनाया और आरोपी को बचाने का प्रयास किया। ओडिशा में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि मोदी दिल्ली से पटनायक सरकार को नियंत्रित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड