विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं..., राहुल गांधी और CJP पर धर्मेंद्र प्रधान ने साधा निशाना

By अंकित सिंह | Oct 16, 2026

वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि उनके आंदोलन का असली चेहरा सामने आ गया है। सत्ता परिवर्तन को लेकर विपक्ष की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधान ने कहा कि सत्ता बदलना ही विपक्ष का असली मकसद है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे बांग्लादेश की घटनाओं से प्रेरित हैं। इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए, उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में बदलाव केवल लोकतंत्र के जरिए ही आ सकता है। साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी को संविधान-विरोधी बताया और कहा कि मतदाताओं ने समय-समय पर कांग्रेस नेता को नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि हार का शतक लगा चुके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार जनता के जनादेश को अपमानित करते हैं। चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम न मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कांग्रेस की कोशिश और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आए दिन जनता को परेशान करना इनका हमेशा से उद्देश्य रहा है। यह उसी लोकतंत्र विरोधी कांग्रेसी मानसिकता को दिखाता है जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचल दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने SSR को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- EC के जरिए रची जा रही साजिश

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हाथ में संविधान लेकर घूमने वाले संविधान विरोधी राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है। फिर भी सत्ता की लालसा में अपनी जिद में जनादेश का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। राहुल गांधी जी, लोकतंत्र के प्रति आपका यह नफरती रवैया बेहद शर्मनाक है!

प्रमुख खबरें

Bangladesh जैसी साजिश रच रहा Opposition, फडणवीस बोले- देश में अस्थिरता का षड्यंत्र

Chief Election Commissioner के खिलाफ प्रदर्शन मामले में Imran Khan को देश छोड़ने का नोटिस, फिल्ममेकर Kiran Rao ने किया अभिनेता का समर्थन

IAS Kumar Rajeev Ranjan पर एक्शन की मांग, NC ने उठाया J&K के पूर्ण राज्य का मुद्दा

केरल विधानसभा मार्च के दौरान BJP-युवा मोर्चा का प्रदर्शन उग्र, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस