शाहरुख खान ने बयां किया अपना दर्द, 'धर्मेंद्र मेरे पिता समान थे, उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी'

By रेनू तिवारी | Nov 25, 2025

सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोमवार को कहा कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र उनके लिए पिता तुल्य थे और उनका निधन दुनिया भर के सिनेमा और फिल्म प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। धर्मेंद्र का लंबी बीमारी के बाद जुहू स्थित उनके घर पर 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कई हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। शाहरुख खान मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Ayodhya Visit | प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में रोड शो किया, राम मंदिर के 'ध्वजारोहण' से पहले सप्त मंदिर में पूजा की

शाहरूख ने यह भी लिखा कि उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि दुनिया भर के सिनेमा और फिल्म प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। किंग खान ने लिखा, ‘‘आप अमर हैं... और आपकी आत्मा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।’’ धर्मेंद्र ने शाहरुख की 2007 की हिट ‘ओम शांति ओम’ में एक यादगार अतिथि किरदार निभाया था और ‘दीवानगी दीवानगी’ गाने पर नृत्य किया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान-तालिबान के बीच जंग का अंदेशा? अफ़गानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नौ बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

‘‘सत्यकाम’’ से लेकर ‘‘शोले’’ तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करके मनोरंजन जगत में एक अलग मुकाम हासिल करने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को यहां उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले निधन हो गया। अपने जीवन का अधिकांश समय फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में बिताने वाले इस बेहद लोकप्रिय अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले उपनगर स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। धर्मेंद्र के परिवार ने उनकी मृत्यु पर कोई टिप्पणी नहीं की। धर्मेंद्र आठ दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाते। धर्मेंद्र (89) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे।

अंततः 12 नवंबर को, जब कई मीडिया संस्थानों ने उनकी मृत्यु की खबर दी और उनके नाराज परिवार ने गोपनीयता का अनुरोध किया, तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और जुहू स्थित उनके घर ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार की ओर से चुप्पी बनाए रखने के बीच, उनके आवास के बाहर मौजूद कैमरा दल और अन्य लोग गेट से बाहर निकलती एंबुलेंस और कई गाड़ियों को देखकर कयास लगाने लगे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल, साथ ही फिल्म उद्योग से जुड़े अमिताभ बच्चन और उन 

प्रमुख खबरें

Womens Cricket का बदलेगा कैलेंडर, ICC ने Champions Trophy की तारीख बदली, नए Tournament को मंजूरी।

Indian Economy के लिए Good News, सरकार ने समय से पहले हासिल किया Fiscal Deficit का Target

Tata Sons Listing पर Noel Tata की आपत्ति, Stock Market में ग्रुप शेयरों को लगा बड़ा झटका

ICC का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोपों पर Cricket Canada सस्पेंड, लेकिन Players खेलेंगे मैच