डीएचएफएल मामला की ऑडिटर रिपोर्ट में लेन-देन में 2,150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

नयी दिल्ली। कर्ज में फंसी आवास ऋण देने वाली कंपनी डीएचएफएल ने मंगलवार को कहा कि 2,150.84 करोड़ रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी की गयी। लेन-देन की जांच से जुड़े ऑडिटर ग्रांट थोर्नटन ने कहा कि कंपनी की बीमा अनुषंगी का कम मूल्य आंक कर यह गड़बड़ी की गयी। डीएचएफएल दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया के अंतर्गत है। इस साल की शुरूआत में कंपनी केप्रशासक ने डीएचएफएल के मामलों की जांच के लिये ग्रांट थोर्नटन की सेवा ली थी। शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा गया है कि ऑडिटर रिपोर्ट के अनुसार 2,150.84 करोड़ रुपये की गड़बडी की गयी। 

प्रमुख खबरें

Delhi Riots Case में पूर्व AAP पार्षद Tahir Hussain दोषी, कोर्ट ने 12 आरोपियों को बरी किया

उत्तर प्रदेश में दो दर्दनाक घटनाएं! सुलतानपुर में नर्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, बलिया में लड़की ने कथित तौर पर खुदकुशी की

नागपुर में Rahul Gandhi पर BJP का हमला, कांग्रेस ने बताया जनता की आवाज

रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी