दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जुटाएगी दो हजार करोड़ की पूंजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2019

नयी दिल्ली। दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) ने शनिवार को कहा कि वह एक या अधिक खेप में दो हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाएगी।

कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में दो हजार करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी।

इसे भी पढ़ें: PNB हाउसिंग में हिस्सेदारी बेचकर 1851 करोड़ जुटाएगा पंजाब नेशनल बैंक

कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल ने ‘प्रतिभूति जारी करने के लिये विशेष समिति’ नाम से एक उप समिति गठित की है और उसे तरीका, मूल्य निर्धारण, नियम एवं शर्तें तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है। 

प्रमुख खबरें

Saudi Aramco पर Houthi विद्रोहियों के हमलों से Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Akhilesh Yadav का BJP पर हमला, बोले निवेश का सिर्फ झूठा प्रचार हुआ

Congress नेता भी जाएंगे सपा के गढ़ Etawah, Mainpuri और Kannauj: Ajay Rai

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की