Dholpur-Karauli Tiger Reserve को मिली मंजूरी, देश का 54वां अभ्यरण बनने के लिए 4000 परिवार होंगे विस्थापित

By रितिका कमठान | Aug 23, 2023

राजस्थान के करौली और धौलपुर जिलों में टाइगर रिजर्व (बाघ अभ्यारण्य) बनाया जाएगा। राष्ट्रीय बाघ सरंक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। करौली और धौलपुर में बनने वाला ये टाइगर रिजर्व ( बाघ अभ्यारण्य) देश का 54वां अभ्यारण्य होगा जो बाघों को समर्पित होगा। राजस्थान में खुलने वाला ये पांचवा टाइगर रिजर्व होगा। ये जानकारी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है।

कुल 2800 वर्ग किलोमीटर में है अभ्यारण्य

प्रस्तावित कुम्भलगढ़ अभ्यारण्य करीब 2800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। एनटीसीए सदस्य एवं राजसमंद से सांसद दिया कुमारी ने कहा, ‘‘आज मेवाड़ के लिए ऐतहासिक दिन है और परियोजना को हरी झंडी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने कई बाधाओं के बावजूद पूरी कोशिश इस परियोजना को जमीन पर लाने के लिए की। मैं खुश हूं कि केंद्र सरकार ने आज इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी और हमे कुम्भलगढ़ के जल्द बाघ अभ्यारण्य बनने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2018 में कुल 2,967 बाघ थे जो 2022 में बढ़कर 3,682 हो गए हैं। इस प्रकार बाघों की संख्या में सालाना छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राजस्थान में बाघों की संख्या 2006 के 22 से बढ़कर 2022 में 88 हो गई है।

गावों को किया जाएगा विस्थापित

धौलुपर करौली में बनने वाले इस अभ्यारण्य के लिए इलाके के कुल 50 गांवों को विस्थापित किया जाएगा। इस विस्थापन की सीमा में आने वाले लोगों को जल्द ही जमीन देने के लिए कम्पनसेशन राशि सरकार देगी। इस विस्थापन से पहले वन विभाग के अधिकारी सर्वे शुरू करेंगे। विस्थापन के दायरे में आने वाले गांवों की पहचान कर उनकी सूची बनाई जा रही है। इसके बाद उन्हें मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके साथ ही सहमति पत्र भी उनसे लिया जाएगा। गांवों के विस्थापन के बाद ही यहां टाइगर रिजर्व (बाघ अभ्यारण्य) का काम शुरू हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Building Safety: सुप्रीम कोर्ट सख्त, MCD और दिल्ली सरकार से मांगी इमारतों के निरीक्षण की Status Report

Ladakh को राज्य का दर्जा और 6th Schedule पर Ruckus, Sonam Wangchuk ने दी आंदोलन की चेतावनी

PM Modi और Prince Rahim Aga Khan की मुलाकात, AKDN के साथ Healthcare और Agriculture Partnership को मिलेगी नई ताकत

Mohammed Shami बोले- करियर के किसी भी पड़ाव पर नजरें हमेशा अगले स्तर पर होनी चाहिए