धोनी ने मुझे धीमे बाउंसर, कटर डालने को कहा और इसका फायदा हुआ: नटराजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2021

नयी दिल्ली। बायें हाथ के यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन ने कहा कि पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें धीमे बाउंसर और कटर डालने की सलाह दी थी जिससे उन्हें अपने कौशल को निखारने में मदद मिली। तीस साल के नटराजन ने पिछले आईपीएल में तेज गेंदबाजों के बीच सर्वाधिक 71 यॉर्कर फेंकी और वह धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नामों को आउट करने में सफल रहे। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने नटराजन के हवाले से कहा, ‘‘धोनी जैसे खिलाड़ी से बात करना ही अपने आप में बड़ी बात है।

इसे भी पढ़ें: मैं पावर हिटर नहीं लेकिन विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों से सीखने की कोशिश करता हूं: पुजारा

आईपीएल के दौरान नटराज ने डिविलियर्स को भी आउट किया जो इस लुभावनी लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी दिन नटराजन पिता भी बने। नटराजन ने कहा, ‘‘एक तरफ मेरे घर बेटी आई और दूसरी तरफ मुझे नॉकआउट मैच में महत्वपूर्ण विकेट मिला। मैं बेहद खुश था लेकिन मैंने अन्य को इस (बेटी के) बारे में नहीं बताया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि मैं मैच जीतने के बाद सभी को इस बारे में बताऊंगा लेकिन मेरे कप्तान (डेविड) वार्नर ने इस बारे में बता दिया, मुझे लगता है कि मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान।’’ नटराजन की सनराइजर्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी।

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध