तोक्यो ओलंपिक आयोजकों ने वाटर पोलो की परीक्षण प्रतियोगिता रद्द की

Olympic

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने इस सप्ताहांत होने वाली वाटर पोलो परीक्षण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया है। जापान की मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योदो दोनों ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। आयोजन समिति के अधिकारियों ने हालांकि इन रिपोर्ट की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार जापान में प्रवेश की कड़ी प्रक्रिया के कारण तकनीकी अधिकारी देश में नहीं आ पाए। इस प्रतियोगिता को रद्द करने की खबरें उस समय आई हैं जब पिछले साल स्थगित किए गए ओलंपिक के आयोजन को चार महीने से भी कम का समय बचा है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की खिताब जीतने की उम्मीदों का दारोमदार युवा कप्तान ऋषभ पंत पर

प्रतियोगिता का रद्द होना महामारी के बीच तोक्यो खेलों के आयोजन का प्रयास कर रहे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और आयोजकों के लिए झटका हो सकता है। ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होंगे। दो अन्य परीक्षण प्रतियोगिताएं भी रद्द हो गई हैं। तैराकी की वैश्विक संस्था फिना ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 18-23 अप्रैल तक तोक्यो में होने वाले गोताखोरी विश्व कप को रद्द कर दिया गया है और एक से चार मई तक होने वाली कलात्मक तैराकी प्रतियोगिता के साथ भी ऐसा ही हुआ है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़