घरेलू मैदान पर चार जीत के बावजूद धोनी चेन्नई की पिच से नाखुश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

चेन्नई।चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने घरेलू मैदान पर अब तक अपने सभी चारों मैच जीतने के बावजूद चेपक की पिच की आलोचना की जिस पर अधिक स्कोर नहीं बन पा रहा है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को कम स्कोर वाले मैच में सात विकेट से शिकस्त दी। यह उसकी अपने घरेलू मैदान पर पिछले छह मैचों में पांचवीं और लगातार चौथी जीत है।

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 108 रन बनाये। चेन्नई ने 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।धोनी ने मंगलवार की जीत के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इस तरह के विकेट पर खेलना चाहते हैं। इस पर बहुत कम स्कोर बन रहा है। इससे हमारे बल्लेबाजों के लिये भी थोड़ी परेशानी हो रही है। ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के कारण हमारे लिये सही संयोजन तैयार करने में थोड़ी परेशानी हो रही है।’’

धोनी ने इसके साथ ही अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह और इमरान ताहिर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘भज्जी जिस मैच में भी खेला उसने अच्छा प्रदर्शन किया। मैंने ताहिर को आजमाया और उसने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी। उसे मुझ पर भरोसा है। वह बहुत अच्छी फ्लिपर करता है। वह (ताहिर) ऐसा गेंदबाज है अगर उसे आप कहो कि इस तेजी से गेंद करनी है तो वह हर बार ऐसा करेगा।’’

प्रमुख खबरें

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!