पोस्ट लॉकडाउन के बाद क्या भारतीय टीम के शिविर में धोनी की होगी एंट्री? जानिए विशेषज्ञों की राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अगले महीने अपने शीर्ष क्रिकेटरों के लिए छह सप्ताह के शिविर का आयोजन करेगा और इस पर अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इसमें नजर आयेंगे। धोनी पर सवाल इस लिए उठ रहा है क्योंकि उन्हें केंद्रीय अनुबंध सूची से हटा दिया गया है लेकिन जब शिविर होगा तो इसमें अनुबंध पूल के बाहर के भी कुछ खिलाड़ी होंगे। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि अगर कोई टी-20 विश्व कप हो रहा है तो संभवत: धोनी को बुलाया जा सकता है।लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखला को लेकर चयन समिति अलग तरीके से सोच सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि टी-20 विश्व कप हो रहा है या नहीं। अगर यह हो रहा है और आप शिविर को टूर्नामेंट पूर्व तैयारी के तौर पर देखेंगे ऐसे में धोनी को निश्चित रूप से होना चाहिए। अगर यह द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए है तो आपके पास पहले से ही केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन हैं।’’ प्रसाद ने हालांकि कहा कि धोनी की मौजूदगी से शिविर में विकेटकीपरों को काफी फायदा होगा।

इसे भी पढ़ें: पिछले साल के विवाद को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करने को प्रतिबद्ध हैं शैनोन गैब्रियल

उन्होंने कहा, ‘‘ शिविर सप्ताह तक चलेगा और अगर धोनी इसका हिस्सा होंगे तो दूसरे विकेटकीपरों को उनसे सीखने का मौका मिलेगा। अगर वह शिविर का हिस्सा नहीं होंगे तब भी मैं उनकी दावेदारी को खारिज नहीं करूंगा। उन्होंने अगर आईपीएल में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 500 रन बना दिये तो आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते।’’ चयन मामलों के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर धोनी को शिविर के लिए चुना जाता है तो यह बहुत ही आश्चर्यजनक होगा। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक साल तक नहीं खेले। आपको उनकी फिटनेस के बारे में पता नहीं है। वह केंद्रीय अनुबंध में नहीं है और पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी -20 के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया था। इतने के बाद भी अगर उन्हें शिविर के लिए बुलाया जाता है, तो यह आश्चर्यजनक होगा।

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि