IPL के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई धोनी की CSK टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2020

दुबई। राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियन्स पर आठ विकेट की जीत से तीन बार का चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स पिछले 13 वर्षों में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दौड़ से बाहर हो गया। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 2008 के बाद जिन 10 आईपीएल में भाग लिया था उनमें वह प्लेऑफ में जरूर पहुंची थी लेकिन इस बार टूर्नामेंट में उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। चेन्नई ने रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में दूसरे मैच में रॉयल्स ने मुंबई को हराकर धोनी की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली उम्मीद भी समाप्त कर दी।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद