Dhoot Transmission शेयर 38 प्रतिशत बढ़त के साथ सूचीबद्ध, BSE पर 1,193.80 रुपये पर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 17, 2026

वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 871 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 38 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर 1,193.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 37 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 39.23 प्रतिशत चढ़कर 1,212.70 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी के 3,067 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कुछ बकाया कर्जों के पुनर्भुगतान एवं पूर्व भुगतान करने, अनुषंगी कंपनियों के कर्ज चुकाने और हरियाणा के झज्जर तथा तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में करेगी। साथ ही राशि का एक हिस्सा अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों पर खर्च किया जाएगा।

वर्ष 1999 में राहुल धूत द्वारा स्थापित धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर एवं नियंत्रक, ऑटोमोटिव स्विच, पावर कॉर्ड, केबल, कनेक्टर और टर्मिनल जैसे उत्पाद बनाती है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप