IPL 2026 में Dhruv Jurel का डबल रोल, बताया कैसे युवा गेंदबाजों में भरते थे जज़्बा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2026

राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने कहा कि इस आईपीएल सत्र में अभियान चुनौतीपूर्ण रहने के बावजूद उनकी टीम ने लगातार ‘सकारात्मक क्रिकेट’ खेलने पर जोर दिया। इस सत्र में रॉयल्स के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले जुरेल ने कहा कि विकेट के पीछे उनका काम रणनीति से बढकर था खासकर युवा गेंदबाजों और पहली बार खेल रहे क्रिकेटरों के साथ काम करने को लेकर जो अक्सर घबराहट और आत्मविश्वास की कमी से जूझते हैं। जुरेल ने जियोस्टार से कहा ,‘‘ एक विकेटकीपर के तौर पर जब मैं गेंदबाजों से बात करता हूं तो मैं उनसे कभी नहीं कहता कि कैसी गेंदबाजी करनी है। मैं इतना ही कहता हूं कि अपना समय लो, आप अच्छा करोगे और इसलिये ही यहां हो।’’

मध्यक्रम में शांतचित्त होकर खेलने वाले जुरेल ने कहा कि उनका फोकस स्ट्राइक बदलते रहने और यशस्वी जायसवाल तथा वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों की मदद करने पर रहता है जिससे अच्छी साझेदारियां बनती है।

प्रमुख खबरें

Alliance में Sohail Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बचपन में हुए Sexual Abuse के बारे में बताया

Bulldozer Justice? सुप्रीम कोर्ट का साफ़ संदेश- कानून का गला न घोटें, अब High Court तय करेंगे तोड़फोड़ की सच्चाई

खलीफा की डॉल्फिन आर्मी मचाएगी तबाही! अमेरिकी कैंप में फैली सनसनी

Top 10 Breaking News 16 July 2026 | Puri Jagannath Rath Yatra 2026 | Strait of Hormuz Conflict | FIFA World Cup | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें