दिया मिर्जा भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत बनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2017

मुंबई। अभिनेत्री दिया मिर्जा को भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 35 वर्षीय अदाकारा को इस पद पर नियुक्त किया है। दिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘पर्यावरण की रक्षा करने और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के साथ काम करने का अवसर पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।’’

हॉलीवुड अदाकारा केट ब्लैंचेट, ऐनी हैथवे, एंजेलिना जोली, कैटी पेरी और एमा वॉटसन भी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत हैं। दिया को बधाईदेते हुए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रमुख एरिक सोल्हीम ने कहा ‘‘मैं इस बात से खुश हूं कि दिया सद्भावना दूत के तौर पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण से जुड़ीं।

भारत खास तौर पर वायु प्रदूषण के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसके कई शहर इस समस्या से प्रभावित हैं।’’ उन्होंने कहा कि दिया का प्रभाव स्थिति को बदलने में मदद कर सकता है और भारतीयों तथा उनके पर्यावरण के लिए स्वस्थ भविष्य तैयार कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं