दीया मिर्जा ने शादी के लिए शुभकामनाएं देने के वास्ते अपने प्रशंसकों का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

मुम्बई। अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी शादी के एक दिन बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें और उनके पति को शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। दीया और उद्योगपति वैभव रेखी सोमवार को बांद्रा में हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

इसे भी पढ़ें: लाल बनारसी साड़ी संग लगाया माथे पर टीका, दूसरी बार दुल्हन बनीं दीया मिर्जा

उन्होंने लिखा, ‘‘सभी को उनके जीवन साथी मिल जाएं, हर दिल प्यार से भरा हो और प्यार का जादू हमारे चारों ओर फैला रहे।’’ मिर्जा ने इससे पहले फिल्म निर्माता साहिल संघा से विवाह किया था। दोनों 11 वर्ष बाद 2019 में अलग हो गए थे। खबरों के अनुसार वैभव रेखी की पहली पत्नी योग प्रशिक्षक सुनैना रेखी थीं। दोनों की एक बेटी है।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप