Diabetes: डायबिटीज के रोगियों को रोजाना खाने चाहिए ये मैजिकल सीड्स, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

By अनन्या मिश्रा | Aug 30, 2024

बहुत सारे लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है। बता दें कि ब्लड शुगर अनकंट्रोल होने पर इस बीमारी के होने का खतरा होता है। अगर आपका भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है, तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को प्रॉपर डाइट के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो इस बीमारी को कंट्रोल करने में मदद करें।

इसे भी पढ़ें: Reasons For Early Menopause | समय से पहले रजोनिवृत्ति का कारण आपके जीन में है

कद्दू के बीज

बता दें कि कद्दू के बीज डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें विटामिन-बी और फॉलिक एसिड के अलावा एक ऐसा केमिकल भी मौजूद होता है, जो हमारे मूड को बेहतर बनाने में सहायता करता है। कद्दी के बीच ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में लाभकारी माने जाते हैं। कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर में शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित रहती है।

कटहल के बीज

बहुत सारे लोग कटहल के बीज निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कटहल के बीज डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जिन लोगों को भूख कम लगती है, उनके लिए यह लाभकारी होता है। कटहल के बीजों को रातभर के लिए भिगो दें और फिर अगले दिन सुबह इसका सेवन करें।

अनार के बीज

सेहत के लिए अनार के बीज भी लाभकारी होते हैं। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। दिल और कैंसर संबंधी बीमारियों की रोकथाम के लिए बेस्ट हो सकते हैं। साथ ही यह आपके शरीर के शेप को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है। अनार के बीजों को आप ग्रीन सलाद के साथ खा सकते हैं।

तरबूज के बीज

ज्यादातर लोग तरबूज के बीजों को फेंक देते हैं। अगर आप भी इन बीजों को फेंक देते हैं, तो बता दें कि यह बीज सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। तरबूत के बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तरबूज के बीज वेट कम करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप दूध या पानी के साथ इन बीजों का सेवन कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान