क्या असीम मुनीर ने इसके लिए ट्रंप के साथ लंच किया था? ईरान पर US ने बरसाए बम तो पाकिस्तान पर भड़के ओवैसी

By अंकित सिंह | Jun 22, 2025

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों पर अमेरिकी हमले और इजरायल व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन है। ऐसा करके, मुझे यकीन है कि ईरान आने वाले पांच सालों में एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बन जाएगा। हमले से पहले, ईरान ने अपना भंडार स्थानांतरित कर लिया होगा। यह कोई निवारक नहीं होगा। कई अरब देश सोचेंगे कि उन्हें परमाणु क्षमता की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: US Iran Israel War: अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, इजरायल पर बोला मिसाइलों से हमला, 16 लोग घायल

ओवैसी ने कहा कि हमें पाकिस्तानियों से पूछना चाहिए कि क्या वे चाहते हैं कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिले। अमेरिका के इस हमले से नेतन्याहू को मदद मिली है, जो फिलिस्तीनियों का कत्लेआम करने वाला है... गाजा में नरसंहार हो रहा है और अमेरिका को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या पाकिस्तान के जनरल (सेना प्रमुख असीम मुनीर) ने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ लंच किया था? आज उन सबका पर्दाफाश हो गया है..।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में हमले के बाद SP Tholu Rocky का तबादला

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन

IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे मौत मामले में प्रदर्शन कर रहे 22 छात्र हिरासत में

Delhi Police ने प्रदर्शनकारियों से मारपीट मामले में दर्ज कीं 10 FIR, 5 गिरफ्तार