Kamala Harris ने डिप्टी CM डीके शिवकुमार को US बुलाया? जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2024

संयुक्त राज्य अमेरिका चुनाव के लिए कमर कस रहा है। अमेरिकी चुनाव का भारतीय मूल के लोगों पर भी काफी असर पड़ेगा। गौरतलब है कि इस बार भारतीय मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। राहुल गांधी इस वक्त अमेरिका में हैं और वहां से उनके कई बयान आज सुबह से ही सुर्खियों में हैं। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को लेकर भी एक खबर वायरल हो गई। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि डीके शिवकुमार को कमला हैरिस की ओर से खास निमंत्रण मिला है। इसके साथ ही कहा गया कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार पूर्व राष्ट्रपति ओबामा से मिलने के लिए भी यूएसए आमंत्रित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Kamala Harris भारत-अमेरिका संबंधों के लिए फिट नहीं, Trump को मिला हिंदू संगठनों का समर्थन

उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक अलग पत्र भी लिखा और अपनी अमेरिकी यात्रा को निजी बताया। शिवकुमार ने कहा कि मैं 8 सितंबर से वाशिंगटन में रहूंगा और 16 सितंबर को वापस आऊंगा। यह मेरी निजी यात्रा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस यात्रा के दौरान कोई आधिकारिक बैठक निर्धारित नहीं है क्योंकि वह अपने परिवार के साथ रहेंगे। रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से राज्य में महादायी परियोजना के लिए धन जारी करने का भी आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर