क्या इजराइल ने सीरिया में फोड़ा छोटा परमाणु बम? हर तरफ धुंआ-धुंआ

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2024

क्या इजरायल ने सीरिया पर परमाणु हमला कर दिया? ये सवाल फिर से चर्चा में है। खासतौर से मीडिल ईस्ट में इजरायली विरोधी देशों की नींद तक उड़ गई है। दरअसल, बीते दिनों इजरायली सेना ने सीरिया के कई ठिकानों पर हमला बोला था। इस दौरान बीते 16 दिसंबर को तारतस में मौजूद हथियार डिपो पर भी इजरायल ने स्ट्राइक की थी। इसी को लेकर दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने यहां अपनी परमाणु ताकत का प्रदर्शन किया। रूसी मीडिया स्पूतनिक ने दावा किया था कि इजरायल ने ये हमला जंगी जहाज से किसी नई मिसाइल के जरिए किया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि अमेरिका द्वारा बनाए गए बी61 न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल इसमें किया गया। ये परमाणु ताकत के बराबर है। 

इसे भी पढ़ें: Israel के खिलाफ उतरे 8 मुस्लिम देश, भारत का रुख देखने वाला होगा!

एचटीसी ने असद को इस माह की शुरुआत में अपदस्थ करने वाले आश्चर्यजनक हमले का नेतृत्व किया था। कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के अनुसार, असद को अपदस्थ किए जाने के बाद से बदला लेने के लिए की गई कार्रवाइयों में काफी संख्या में सीरियाई मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के हैं। अलावी समुदाय शिया इस्लाम की एक शाखा है जिससे असद संबंधित हैं। राजधानी दमिश्क में अलावी प्रदर्शनकारियों और सुन्नी प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई और गोलियों की आवाजें सुनी गईं। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ गोलीबारी की फिलहाल पुष्टि नहीं कर सकता।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की