केजरीवाल ने एलजी का नंबर ब्लॉक किया? AAP प्रमुख को दिल्ली के LG का 'लेटर बम', लगाए संगीन आरोप

By अंकित सिंह | Dec 23, 2025

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि 11 वर्षों में उन्होंने दिल्ली की जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया, बल्कि अब 10 महीने पुरानी सरकार के प्रयासों का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी प्रमुख को लिखे पत्र में कहा कि आजकल आप खुद आगे नहीं आ रहे हैं, बल्कि पार्टी नेताओं को आगे कर रहे हैं। आप खुद पंजाब जाकर बस गए हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनाव में AAP की बंपर जीत, केजरीवाल बोले- सुशासन पर जनता की मुहर

वीके सक्सेना ने कहा कि केजरीवाल ने सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं कीं, कोई काम नहीं किया। सक्सेना ने यह भी कहा कि केजरीवाल हमेशा सबको बेवकूफ नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि आपके साथ भी यही हुआ। दिल्ली की जनता ने आपको हरा दिया। सक्सेना ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। उन्होंने दिवाली की बधाई देने के लिए केजरीवाल को फोन किया था, और तभी उन्हें पता चला कि केजरीवाल ने उपराज्यपाल का नंबर ब्लॉक कर दिया है।

प्रमुख खबरें

बजट सत्र स्थगित, 16 April को Parliament का Special Session! Kiren Rijiju बोले- एक बहुत महत्वपूर्ण Bill ला रहे हैं

कला के नाम पर गंदगी बर्दाश्त नहीं...वॉल्यूम 1 गाने को लेकर हनी सिंह, बादशाह को दिल्‍ली HC की फटकार

बंकर में भूखे पेट, नेट-फोन सबकुछ बंद! इजरायलियों को यूं तड़पा रहा ईरान

Kamal Nath का पार्टी लाइन से हटकर बयान, बोले- LPG की कोई कमी नहीं, सिर्फ माहौल बना रहे