खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? BJP ने लगाए बड़े आरोप, Karnataka में घमासान

By अंकित सिंह | Jun 24, 2026

बीजेपी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कर्नाटक में ज़मीन के एक कथित घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। यह मामला उनके परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक ट्रस्ट को ज़मीन आवंटित करने से जुड़ा है। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि 2024 में, कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड (KIADB) ने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए ट्रस्ट को लगभग पांच एकड़ इंडस्ट्रियल ज़मीन आवंटित की थी। भंडारी ने इस आवंटन पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ट्रस्ट को इन क्षेत्रों में कोई पूर्व अनुभव नहीं था और इसके बावजूद लगभग 100 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत वाली ज़मीन उसे दे दी गई।

उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड ने 2024 में पांच एकड़ भूमि दी थी। उस समय कहा गया था कि यह ट्रस्ट एयरोस्पेस और डिफेंस में रिसर्च और डेवलपमेंट का काम करेगा।  इस जमीन की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। लेकिन इस ट्रस्ट ने एयरोस्पेस और डिफेंस में अब तक कोई काम नहीं किया है। अब सवाल यह उठता है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक ऐसे ट्रस्ट को, जिसमें मल्लिकार्जुन खड़गे खुद सदस्य हैं, 100 करोड़ की इंडस्ट्रियल जमीन क्यों दी?

इसे भी पढ़ें: BJP के अंदर ही 3 CMs को हटाने की साज़िश? Akhilesh Yadav ने मोहन यादव का किया बचाव

भंडारी ने कहा कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियांक खड़गे ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करके 5 एकड़ इंडस्ट्रियल जमीन पर कब्जा किया? उन्होंने कहा कि खड़गे जी, आप एक राजनेता हैं, आपके ट्रस्ट ने ऐसा कौन सा काम किया, जो एयरोस्पेस और डिफेंस रिसर्च जमीन आपके प्राइवेट ट्रस्ट को दे दी गई? 

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow