क्या मिशनरीज ऑफ चैरिटी के बैंक अकाउंट को किया गया फ्रीज ? ममता के ट्वीट के बाद सामने आया MHA का बयान

By अनुराग गुप्ता | Dec 27, 2021

नयी दिल्ली। क्या मिशनरीज ऑफ चैरिटी (MoC) के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है ? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार ने भारत में मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। वहीं इस मामले में सरकार का पक्ष भी सामने आया है। जिसमें गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी के किसी भी खाते को फ्रीज नहीं किया। भारतीय स्टेट बैंकने सूचित किया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने खुद एसबीआई को अपने खातों को फ्रीज करने का अनुरोध भेजा था। 

वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्रालय ने बताया कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण के लिए एफसीआरए 2010 और विदेशी योगदान के तहत पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने पर 25 दिसंबर को अस्वीकार कर दिया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गृह मंत्रालय ने बताया कि एसबीआई ने मंत्रालय को सूचित किया कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने खुद अपने बैंक खातों को फ्रीज करने का अनुरोध भेजा था।

इसे भी पढ़ें: पंजाब और J&K को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग, अभी कश्मीर से भी नाजुक हैं हालात 

गृह मंत्रालय ने कहा कि एफसीआरए के तहत मिशनरीज ऑफ चैरिटी का पंजीकरण 31 अक्टूबर, 2021 तक वैध था। वैधता को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाया गया था। हालांकि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के नवीनीकरण आवेदन पर विचार करते हुए कुछ प्रतिकूल जानकारियां देखी गईं। इन्हें देखते हुए आवेदन को खारिज कर दिया गया। बयान ने कहा कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर, 2021 तक वैध था और मंत्रालय ने उसके किसी बैंक खाते पर रोक नहीं लगाई है।

प्रमुख खबरें

बिजली बिल करना है कम? AC को बस इस तापमान पर चलाएं, मिलेगा बेहतर कूलिंग

गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?

Jammu Kashmir: Rajouri में LoC के पास बड़ा हादसा, ग्रेनेड ब्लास्ट में JCO समेत 4 जवान घायल

Hanuman Garhi Temple: Ayodhya में क्यों है हनुमान गढ़ी का इतना महत्व? जानें Lord Ram के दर्शन से जुड़ा ये रहस्य