भाजपा सरकार पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- सत्ता में आई सरकार ने गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने के फैसले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 400 रुपये प्रति क्विंटल का दाम देने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार ने गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपये प्रति क्विंटल किए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसकों बनाएगी मुख्यमंत्री पद का दावेदार? प्रियंका गांधी करेंगी फैसला

गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा करके आई उप्र की भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर वह देख लेने जैसी धमकी भी देती है।’’ गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे किसानों को भरोसा दिया कि इस नकदी फसल का मूल्य बढ़ाकर 360 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया। मुख्यमंत्री ने किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान भी किया।

प्रमुख खबरें

बड़ा रोचक है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का चुनावी मुकाबला, चुनावी मैदान में उतरे ये दिग्गज नेता

पाकिस्तान में राहुल गांधी की खूब है लोकप्रियता, हम उन्हें वहां नहीं हरा सकते, कांग्रेस नेता पर हिमंत बिस्वा सरमा का तंज

Vishwakhabram | TRUMP VS BIDEN | कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? नास्त्रेदमस ने कर दी भविष्यवाणी, 13 Key से समझाया गणित

उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास : Amit Shah