ईरान के परमाणु हथियार उसी के लिए बन जाएंगे काल? इजरायल के अटैक के बाद क्या न्यूक्लियर लीक करने लगा

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त भीषण जंग छिड़ी है। इजरायल इस तरीके से ईरान पर आफत बनकर टूटा है। ईरान अपने ऊपर हुए हमलों का जवाब दे रहा है। ईरान साफ कर चुका है कि वो किसी भी कीमत पर सीजफायर नहीं करने वाला है। वहीं अमेरिका का अगला कदम क्या रहने वाला है ये कोई नहीं जानता है। जी7 बैठक को बीच में छोड़कर ट्रंप का वापस अपने देश लौटना इस बात के संकेत दे रहा है कि कुछ न कुछ अमेरिका बड़ा जरूर करेगा। ईरान भी झुकता नजर नहीं आ रहा है। ईऱान लगातार तेल अवीव पर मिसाइलें दाग रहा है। पूरे इजरायल में लोग इस वक्त बंकर में जा चुके हैं। ईरान का इजरायल को खंडहर करने की मंशा जो पकड़ रही है। इसके पीछे की वजह ईरान की कई सालों की मेहनत मिट्टी में मिल गई। सबसे ज्यादा नुकसान ईरान को नतांज में हुआ। भारी मात्रा में यहां यूरेनियम मौजूद था। इजरायल ने कहा था कि ईरान इसी महीने के अंदर दो परमाणु बम बनाने वाला था। 

इसे भी पढ़ें: जंग के बीच जिनपिंग का बड़ा बयान, ईरान सुनकर खुश हो जाएगा, नेतन्याहू की बढ़ेगी टेंशन

आईएईए की रिपोर्ट के अनुसार, बिजली सप्लाई बाधित होने से रेड‍िएशन फैलने की आशंका बनी हुई है। हालांकि अभी साइट के बाहर हालात सामान्‍य द‍िख रहे हैं और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हो रही। अगर रेडिएशन फैला, तो इसका असर इंसानों, जानवरों और पर्यावरण पर बेहद खतरनाक हो सकता है। सबसे पहले नजदीकी इलाकों के लोग बीमार पड़ सकते हैं, जैसे सांस लेने में दिक्कत, कैंसर का खतरा या प्रेग्‍नेंसी से जुड़ी द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

प्रमुख खबरें

चोट से वापसी कर रहे Neeraj Chopra को Commonwealth Games टीम में मिली जगह, अब Fitness Test की चुनौती

Swaraj Tractors का Power-Packed मूव, अब 70 HP से ज्यादा क्षमता वाले ट्रैक्टर Segment में एंट्री की तैयारी

IPL Sensation वैभव सूर्यवंशी का विराट परिश्रम, Coach बोले- रोज 100 ओवर बैटिंग करता था

Akhilesh की बेटी पर अभद्र Post पर CM Yogi का एक्शन, Zero Tolerance दिखाते हुए दिए FIR के निर्देश