Thanos ने बजा दी चुटकी? खत्म हो रही है आधी दुनिया, अब Avengers ही करेंगे कोरोना का Endgame

By रेनू तिवारी | Mar 30, 2020

कोरोना वायरस के कारण जिस तरह से संक्रमित होने के बाद लोगों की मौत हो रही हैं उसे देख कर लग रहा है कि अगर इस बीमारी को नहीं रोका गया तो हम सभी इसका शिकार हो जाएगे। इटली दुनिया का सबसे अच्छी मेडिकल व्यवस्था वाला देश कहा जाता था लेकिन कोरोना ने सब कुछ फेल कर दिया। इटली के प्रधानमंत्री की हालत ऐसी थी कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह रोने लग गये और कहा कि अब हमें भगवान ही बचा सकती है।

चीन, स्पेन, अमेरिका, इरान सभी की हालत कुथ ऐसी ही है। भारत में भी ये संक्रमण धीरे-धीरे पैस पसार रहा है। कोरोना को रोकने के लिए पूरी दुनियां को इस समय रोक दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: फिल्म जगत के 25 हजार दिहाड़ी कामगारों की वित्तीय मदद करेंगे सलमान खान

 डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बीमारी के संक्रमण को फैलने से रोक कर ही इस पर विजय हासिल की जा सकती है। कोरोना फैले न इसके लिए दुनिया के अधिकतर देश पूरी तरह से लॉकडाउन हैं। अब तक इस बीमारी मे लगभग आठ लाख लोगों के अपनी चपेट में ले लिया है और 33 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। 

जिस तरह से ये आंकड़ा बढ़ रहा है ऐसे  कुछ लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि दुनिया खत्म होने वाली है। और कुछ लोगों का कहना है कि ये चीन के तरफ से छेड़ा गया तीसरा विश्व युद्ध है।

कुछ फिल्मी दुनिया में रहने वालों ने इसे बीमारी को मार्वल स्टूडियों की फिल्म एवेन्जर्स (Avengers) के साथ जोड़ना शुरू कर दिया है। वह कहते हैं कि इस समय थेनोस (Thanos) के पास सभी मणी आ गई है और उनसे चुटकी बजा दी है। इसी वजह से आधी दुनिया खत्म हो रही है। थेनोस के साथ कोरोना को केवल फिल्मी दुनिया वाले जोड़ कर देख रहे हैं वास्तविकता से इसका कोई मतलब नहीं है। एवेन्जर्स लवर तो ये भी कह रहे हैे कि अब सुपरहहिरों ही हमें बचाने आएंये और कोरोना वायरस का एंडगेम करेंगे।  

प्रमुख खबरें

Praggnanandhaa की राह हुई मुश्किल, Nakamura से ड्रॉ के बाद Candidates में भारत की चुनौती बढ़ी

आपकी EMI पर RBI का बड़ा फैसला जल्द, Inflation के डर से ब्याज दरों में राहत नहीं

ईरान को गाली देते ही चल गई गोली, व्हाइट हाउस के बाहर हुआ बड़ा कांड, कहां हैं ट्रंप?

IPL 2026: Virat Kohli ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, आईपीएल में एक टीम के खिलाफ किया ये कारनामा