फ्रांस का पायलट निकला राफेल का गद्दार? China एजेंट वाले खुलासे से मचा हड़कंप!

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2026

मई 2025 का वो ऑपरेशन सिंदूर याद कीजिए जब भारतीय वायु सेना के राफेल पाकिस्तान की सीमा में मौत बनकर मंडा रहे थे। उसी वक्त एक फ्रांसीसी चेहरे ने पूरी दुनिया के सामने आकर दावा किया कि चीन के बने जे 10 सी ने भारत के राफेल को मार गिराया और उस वक्त पूरी दुनिया हैरान थी कि फ्रांस का अपना ही एक पूर्व पायलट ऐसी बातें कैसे कर सकता है। जिसे दुनिया डिफेंस एक्सपर्ट मानकर सुन रही थी। फ्रांस की खुफिया एजेंसी ने उसे चीन का जासूस करार दिया है। जी हां, पियरे हेनरी चुए जिसने राफेल को हारता हुआ दिखाया था। आज कुछ जासूसी और गद्दारी के संगीन आरोपों में फ्रांस की सलाखों के पीछे पहुंचने की कगार पर है। भारत के खिलाफ झूठ फैलाने वाला यह शख्स आखिर चीन का स्लीपर सेल कैसे बन गया?

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यास 'पिच ब्लैक' में अपनी ताकत दिखाएंगे भारतीय वायुसेना के राफेल विमान

उस वक्त डिसॉल्ट एिएशन यानी राफेल बनाने वाली कंपनी के सीईओ एरिक ने खुद सामने आकर इन दावों को बकवास और गलत बताया और भारत ने भी साफ कर दिया था कि हमारा कोई राफेल नहीं गिरा है। लेकिन पियरे अपने झूठ पर अड़ा रहा। अब समझ में आता है कि वह झूठ क्यों बोल रहा था क्योंकि उसका असली आंका चीन था। इस गद्दार के जासूसी का काला जाल। दरअसल फ्रांस की खोजी मीडिया संस्थाओं ले के एन चेन और मीडिया रिपोर्ट्स ने जो खुलासा किया है वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। आरोप है कि जब चुएट फ्रांस की नेवी में एक्टिव ड्यूटी पर था तभी उसने सितंबर 2018 और अगस्त 2019 में चुपके से चीन की यात्राएं की। उसने अपने कमांडिंग ऑफिसर तक को इसकी भनक नहीं लगने दी। इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया?

इसे भी पढ़ें: France India Defence Deal | फ्रांस अगस्त के मध्य तक भारत के 114 राफेल जेट के 'लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट' का दे सकता है जवाब

दक्षिण अफ्रीका की एक फ्लाइंग एकेडमी ने जो चीन के लिए काम करती है। अब चएट ने वहां जाकर चीनी मिलिट्री पायलटों को वह राज सिखाए जो केवल एक राफेल पायलट को पता होते हैं। उसने उन्हें एयरक्राफ्ट कैरियर ऑपरेशंस लैंडिंग सिग्नल ऑफिसर यानी एलएसओ की ट्रेनिंग और यहां तक कि सीरिया में पश्चिमी देशों द्वारा इस्तेमाल की गई सीक्रेट टेक्निकल जानकारी भी लीक कर दी। 20 जुलाई 2026 फ्रांस की मुख्य घरेलू खुफिया एजेंसी डीजीएसआई ने चुए के घर पर धावा बोल दिया। उसके पास से ऐसे सबूत मिले जो उसकी गद्दारी की गवाही देते हैं। पेरिस की सरकारी वकीलों के अनुसार उस पर विदेशी शक्ति को खुफिया जानकारी देने, राष्ट्रीय रक्षा के गोपनीय तथ्यों को उजागर करने और मनी लॉन्डिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। 

प्रमुख खबरें

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप

सऊदी की वो भूल जो करा रही फजीहत, अंसारुल्लाह कैसे चढ़ बैठे, ट्रंप की धकधकी क्यों बढ़ी?

तीन दिवसीय दौरे पर UAE पहुंचे S Jaishankar, शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से द्विपक्षीय संबंधों पर की बात

OpenAI में जासूसी के खुलासे से हड़कंप! AI ने पकड़ा अपना ही इंजीनियर Abdulrahman Alfozan, Silicon Valley में मचा घमासान