Article 370 हटने से Jammu-Kashmir को फायदा हुआ या नुकसान, इस रिपोर्ट को देखकर आपको सब समझ आ जायेगा

By नीरज कुमार दुबे | Apr 23, 2025

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में जितना गुस्सा दिखाई दे रहा है उतना ही गुस्सा जम्मू-कश्मीर के लोगों के मन में भी उबाल ले रहा है। जो लोग मोदी सरकार पर हमला करते हुए कह रहे हैं कि 370 हटने के बावजूद कुछ नहीं बदला है और आतंकवाद जारी है उन्हें यह देखना चाहिए कि इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि किसी आतंकवादी घटना के विरोध में पूरे जम्मू-कश्मीर में लोग आतंकवाद के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। व्यापारियों ने खुद से बंद आयोजित कर सड़कों पर आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की है। श्रीनगर के जिस लाल चौक पर आतंक का साया हुआ करता था वहां लोग आतंक के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के शहरों से लेकर गांवों और दूरदराज के इलाकों तक में आतंकवाद की निंदा की जा रही है और शांत होते माहौल को बिगाड़ने वालों को करारा सबक सिखाने की सरकार से मांग की जा रही है। यह पहली बार है कि लोग आतंकवाद के खिलाफ इतना खुल कर बोल रहे हैं। पहले लोग ऐसी घटनाओं की निंदा कम ही करते थे। क्योंकि उन्हें डर था कि अगर वे आतंकवादियों के खिलाफ बोलेंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है लेकिन आज पूरा जम्मू-कश्मीर सड़कों पर उतरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: 'जाओ, मोदी को बता देना...', पहलगाम में पति को मारने के बाद पत्नी से बोला आतंकी, जीवित बची पल्लवी ने दिया रूह कंपा देने वाला बयान | Pahlgam Attack Video

देखा जाये तो इसमें कोई दो राय नहीं कि अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का काफी हद तक सफाया हो चुका है, टैरर फंडिंग पर रोक लग चुकी है और लोगों के मन से आतंकवाद के प्रति समर्थन और उससे भय की भावना निकल चुकी है इसलिए लोग खुलकर आतंकवाद के खिलाफ बोल पा रहे हैं। कहा जा सकता है कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद मोदी सरकार अपने उद्देश्य में काफी हद तक कामयाब हो चुकी है। उम्मीद है कि जो बाधाएं आ रही हैं उन्हें भी दूर कर दिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

LPU Protest: फगवाड़ा में इंटरनेट बंद, CM Bhagwant Mann ने दिए जांच के सख्त आदेश

Ujjain में विकास के लिए मंदिर टूटे, CM का घर टूटा, मस्जिद की बारी आई तो प्रशासन पर बरसने लगे पत्थर! धर्म बड़ा है या देश?

Asian Games में बारिश से मैच रद्द, बेहतर T20I Ranking के दम पर भारत सेमीफाइनल में