क्‍या किसी दबाव में आकर उद्धव ठाकरे ने छोड़ी सीएम पद की दावेदारी? जानें क्‍या बोले संजय राउत

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगियों से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की अपील का बचाव किया और इसके पीछे दबाव की राजनीति के दावों को खारिज कर दिया। शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने संवाददाताओं से कहा कि उद्धव ठाकरे ने दिल की उदारता दिखाई है। यह दबाव की राजनीति नहीं थी। इस रुख से महाराष्ट्र को फायदा होगा।

इससे पहले महाविकास आघाडी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने ऐलान करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव राज्य के आत्मसम्मान की रक्षा की लड़ाई होंगे। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि महा विकास अघाड़ी का CM चेहरा तय हो, मैं उसका समर्थन करूंगा। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अपना सीएम चेहरा सुझाएं, मैं उसका समर्थन करूंगा क्योंकि हमें महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करना है और मैं इन '50 खोखों' और 'गद्दारों' को जवाब देना चाहता हूं कि लोग हमसे चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: आगामी विधानसभा चुनावों में Shiv Sena के सामने गढ़ बचाने की चुनौती, MVA भी अपना दांव चलने को तैयार

ठाकरे ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन के अनुभव के बाद हमारा मानना ​​है कि हमें गठबंधन में सबसे ज़्यादा विधायक वाली पार्टी को सीएम पद देने की नीति नहीं अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन में हमने अनुभव किया है कि ज़्यादा से ज़्यादा विधायक बनाने के लिए पार्टियाँ खुद ही अपने दूसरे सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को हराने की कोशिश करती हैं। इसलिए मैं इस बात के पक्ष में नहीं हूँ कि सबसे ज़्यादा विधायक वाली पार्टी को सीएम पद मिलना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

IPL में Rohit की अनोखी चालबाजी, पवेलियन लौटकर लिया Delhi का DRS, फिर भी हारी Mumbai

Chess Candidates में भारत की बेटियों का कमाल, Vaishali-Divya की जीत से खिताब की उम्मीदें बढ़ीं

Arsenal को लगा डबल झटका, League Cup के बाद अब FA Cup से भी टीम हुई बाहर।

Mahindra की डबल रणनीति: Scorpio-N, Thar के साथ नए Electric SUV Model भी जल्द होंगे लॉन्च