क्या उमर खालिद ने भड़काई थी दिल्ली हिंसा, ट्रंप के दौरे के वक्त सड़क पर उतरने की अपील वाला वीडियो वायरल

By अभिनय आकाश | Mar 02, 2020

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान राजधानी दिल्‍ली में भड़की हिंसा में अब तक 42 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस हिंसा के लिए जहां शक की सूई पार्षद ताहिर हुसैन पर टिकी है और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी जांच भी कर रही है। वहीं अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। देशद्रोह मामले में आरोपी जेएनयू छात्र उमर खालिद का एक विडियो वायरल हो गया है जिसमें वह ट्रंप के आने पर लोगों से सड़क पर उतरने की अपील कर रहे हैं।

इस वीडियो में उमर खालिद ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हम वादा करते हैं 24 तारीख को जब डोनाल्ड ट्रंप हिन्दुस्तान आएंगे तो हम ये बातएंगे  कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री और हिन्दुस्तान की सरकार हिन्दुस्तान को बांटने का काम कर रही है। महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हम ये बताएंगे कि हिन्दुस्तान आवाम हिन्दुस्तान के हुक्मरानों के खिलाफ लड़ रही है। ये देश को बांटना चाहते हैं तो हिन्दुस्तान की आवाम देश को जोड़ने के लिए तैयार है। हम तमाम लोग सड़कों पर उतर आएंगे, आप लोग निकल कर आएंगे बहुत-बहुत शुक्रिया जाते-जाते बस एक बात कहूंगा, ये लड़ाई लंबी है, 50 दिन से हम लड़े हैं, मायूस न होना। ये वीडियो 17 फरवरी 2020 को अमरावती का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: दिवंगत सदस्य महतो को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

इस विडियो के सामने आने के बाद अब उमर खालिद दिल्ली पुलिस के निशाने पर आ सकते हैं। बता दें कि वीडियो को बीजेपी के मीडिया सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया है और लिखा है कि पहले से ही देशद्रोह के आरोपों का सामना कर उमर खालिद ने 17 फरवरी को अमरावती में एक भाषण दिया, जहां वह 24 तारीख को ट्रम्प के भारत आने पर भारी संख्या में मुस्लिमों को सड़कों पर आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मालवीय ने दिल्ली हिंसा के पीछे टुकड़े-टुकडे गैंग का हाथ होने की आशंका जताई है। गौरतलब है कि 23-24 तारीख को दिल्ली में हुई हिंसा में 42 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है तो करीब 250 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस हिंसा में हजारों वाहन फूंक दिए गए, सैकड़ों मकान जले और दुकानें लूट ली गईं। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है