लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम, गांधीनगर और लेह में डीजल ने मारी सेंचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2021

नयी दिल्ली। वाहन ईंधन कीमतों में वृद्धि का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। इससे गांधीनगर और लेह जैसे स्थानों पर डीजल का दाम 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया है। इससे पहले शनिवार को मुंबई में डीजल ने शतक लगाया था। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। वहीं डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वाहन ईंधन कीमतों में लगातार छठे दिन वृद्धि हुई है। इससे वाहन ईंधन के दाम नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 104.14 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर बगलें झांक रही सरकार, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-हार सामने देख अब धमकियां देने लगे हैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर  

रांची में 100 रुपए से कम है पेट्रोल के दाम

रांची एकमात्र राजधानी है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से कम है। लगातार पांच दिन से पेट्रोल के दाम 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ रहे हैं। वहीं डीजल कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो रही है। ओपेक प्लस ने उत्पादन में चार लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था। शुद्ध आयातक होने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होती है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल