अलग धर्म, अलग समाज लेकिन प्यार के अटूट बंधन में बंधे हैं दीपिका और शोएब! देखें एक पति की पत्नी के लिए परवाह

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2021

टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ ने 6 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। शुरूआत में टीवी सीरीयल में सहायक भूमिकाएं करने के बाद उन्हें टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से एक बड़ा ब्रेक मिला। दीपिका कक्कड़ को इस शो से शानदार लोकप्रियता मिली। घर-घर में लोग उन्हें सिमर के साथ से जानने लगे। ससुराल सिमर का के बाद उन्हें कयामत की रात और कहां हम कहां तुम जैसे शो में भी लीड रोल में देखा गया। इन सबके बीच उन्होंने झलक दिखला जा, नच बलिए और एंटरटेनमेंट की रात जैसे रियलिटी टेलीविजन शो में भी काम किया। बिग बॉस 12 में उन्होंने अपनी शानदार पारी खेली और शो की विजेता बनीं। 

इसे भी पढ़ें: फिल्म मेकर विभु अग्रवाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस 

दीपिका कक्कड़ के जन्मदिन पर उनके पति शोएब ने अपने प्यार को खास महसूस कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा और दीपिका को चॉकलेट केक, फूल और अपने कुछ पसंदीदा फूड के साथ सरप्राइज दिया। अभिनेता शोएब इब्राहिम ने पूरे सरप्राइज के बारे में बताते हु अपने जीवन में दीपिका कक्कड़ जैसा जीवन साथी होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को थैन्यू करते हुए कहा कि आप वो साथी हो जिसमे मेरे अच्छे और बुरे समय में मेरा सच्चे साथी की तरह साथ दिया। 

आपको बता दें कि यह जोड़ी पहली बार अपने शो ससुराल सिमर का के सेट पर मिली थी और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। अलग धर्म होने के कारण कुछ फैंस में दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया लेकिन दोनों के बीच प्यार काफी मजबूत था जिसकी वजह से उनके रिश्ते पर किसी भी नकारात्मक चीज का असर नहीं हुआ। दोनों ने हाल ही में फरवरी में अपनी तीसरी शादी की सालगिरह मनाई। दोनों अपने प्रशंसकों को या तो अपने इंस्टाग्राम या अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपडेट रखते हैं। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म बटालियन 609 में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा