फिल्म मेकर विभु अग्रवाल पर लगा यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

film maker vibu agarwal has been booked under the charges of  sexual harassement

फिल्म मेकर विभु अग्रवाल महिला के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार हो गए हैं। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद अब इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म मेकर विभु अग्रवाल पर यौन शोषण के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राजकुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अश्लील फिल्म निर्माण मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी शर्लिन चोपड़ा से पूछताछ

विभु अग्रवाल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिल्म मेकर के साथ ही उनकी कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बता दें कि यह कंपनी एडल्ट फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है। 

मुंबई पुलिस ने विभु अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल ने साल 2019 में उल्लू ऐप लॉन्च किया था और साल 2013 में फिल्म बात बन गई प्रोड्यूस की थी। विभू चोपड़ा के उल्लू ऐप कई अलग-अलग भाषाओं में एडल्ट फिल्में मौजूद थी।

इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पति ने पत्नी के साथ जबरन कराया दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक

आपको बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा पहले से ही जेल में है। ऐसे में अब विभु अग्रवाल का नाम भी कुछ इसी तरह के मामले में सामने आना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़