बिना कुकर भी इन तरीकों से फटाफट पकाई जा सकती है दाल, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Aug 17, 2025

जब भी दाल को पकाने की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले प्रेशर कुकर का नाम ही आता है। यकीनन दाल को पकाने के लिए यह सबसे बेहतरीन व आरामदायक तरीका है। लेकिन अगर आपका प्रेशर कुकर खराब हो गया है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपको लगता है कि प्रेशर कुकर के बिना दाल को गलाने में आपको काफी लंबा समय इंतजार करना पड़ेगा या फिर दाल अच्छी तरह नहीं पकेगी, तो आप गलत है। 

घर पर भी दाल व चने आदि को बिना प्रेशर कुकर के आसानी से पका सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ आसान तरीकों को अपनाने की जरूरत है। बस दाल को सही तरीके से भिगोना, गर्म पानी से शुरू करना, एक चुटकी बेकिंग सोडा डालना आदि से काफी फर्क पड़ता है। इतना ही नहीं, आप किस बर्तन में दाल को पकाते हैं, इससे भी उसके पकने के समय पर असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप दाल को प्रेशर कुकर के बिना भी कम समय में पका सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: Pumpkin Recipes: पूरे साल बनाकर स्टोर कर सकती हैं कद्दू की ये रेसिपी, लोग बार-बार खिलाने की करेंगे डिमांड

सही तरह से भिगोएं

दाल को सही तरह से भिगोने से उसे पकाने का समय काफी कम हो जाता है, क्योंकि पानी धीरे-धीरे उनकी सख्त सतह में घुसता है, जिससे वो पकने से पहले ही नरम हो जाती हैं। आप इसे रात में भिगो दें। साथ ही, अनुपात का भी ख्याल रखें। मसलन, एक कप दाल को भिगोते समय आप 3-4 कप पानी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, राजमा या चना आदि को भिगोते समय उसमें आधा चम्मच हल्दी और चुटकीभर खाने का सोडा डाल दें। 

गरम पानी का करें इस्तेमाल

दाल को भिगोते समय ठंडे पानी की जगह गर्म पानी का इस्तेमाल करें। आप पहले पानी उबाल लें और फिर इस पानी में भिगोएं। ये दाल की सतह को जल्दी नरम करता है।

बेकिंग सोडा आएगा काम

दाल को जल्दी पकाने में बेकिंग सोडा काफी काम आ सकता है। इसके लिए आप एक कप दाल में 1/8 चम्मच सोडा उबाल शुरू होने के 10 मिनट बाद डालें। ध्यान दें कि इसे शुरू में ना डालें। अगर आप इसे शुरू में डालेंगे तो ऊपर का छिलका ज़्यादा जल्दी गल जाएगा और अंदर कच्चा रह जाएगा। चना, राजमा, साबुत मूंग जैसी दालों के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे