भारत के लिए धर्म संकट की स्थिति ! UNSC की वोटिंग में रूस और अमेरिका में से किसी एक को चुनना मुश्किल

By अंकित सिंह | Feb 25, 2022

रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। अमेरिका और नाटो देशों के सदस्यों द्वारा रूस पर तमाम दबाव बनाने के बावजूद भी व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा कर दी। हालांकि भारत के लिए वर्तमान की स्थिति किसी धर्म संकट से कम नहीं है। दरअसल, भारत का रूस, अमेरिका और यूक्रेन से अच्छे संबंध है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर यूएनएससी में रूस की निंदा करने वाले प्रस्ताव पर भारत का स्टैंड क्या रहेगा? क्या भारत अमेरिका के पक्ष में जाएगा या फिर वह रूस के पक्ष में रहेगा। हालांकि भारत लगातार दोनों पक्षों से शांति की अपील करता रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया है।

इसे भी पढ़ें: जयंत पाटिल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बजाय यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालें

फिलहाल अमेरिका और यूरोप के कुछ देश रूस यूक्रेन विवाद पर भारत के तटस्थ रुख से नाराज हैं। यही कारण है कि भारत पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है। भारत ना तो रूस को नाराज करना चाहता है और ना ही अमेरिका को। भारत ने अब तक यूक्रेन में रूस के हमले के ना तो निंदा की है और ना ही रूस के पक्ष में खड़ा है। कई देशों ने रूस के हमले को यूक्रेन की संप्रभुता से जोड़ा है लेकिन भारत फिलहाल खमोश है। भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की और बातचीत के जरिए मामले को शांत करने पर जोर दिया। हालांकि आज भारत किस करवट जाएगा इसको लेकर फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी?

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा