दिगंबर कामत को गोवा विधानसभा में नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

पणजी। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। कांग्रेस ने बुधवार को यह ऐलान किया। कुछ दिन पहले ही नेता प्रतिपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर और नौ अन्य विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने कामत के नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुनाव को मंजूरी दे दी है। 

कांग्रेस के 10 विधायकों के भाजपा में जाने से अब 40 सदस्यीय विधानसभा में उसके सिर्फ पांच विधायक बचे हैं। कामत का नाम कथित रूप से पिछले हफ्ते पांचों विधायकों और एआईसीसी के सचिव ए चेल्लाकुमार के बीच हुई बैठक के दौरान तय हुआ था। कामत 2007 से 2012 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing