न्यू इंडिया के लिए जरूरी है डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: प्रो. संजय द्विवेदी

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 07, 2021

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रकाशित पत्रिका 'द बैटन' का विमोचन शनिवार को संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में आईआईएमसी के अपर महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाड, डीन (अकादमिक) प्रो. गोविंद सिंह, डीन (छात्र कल्याण) प्रो. प्रमोद कुमार एवं विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग की पाठ्यक्रम निदेशक प्रो. अनुभूति यादव ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आज पारंपरिक मीडिया स्वयं को डिजिटल मीडिया में बदल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में प्रिंट मीडिया का रेवेन्यू महज तीन फीसदी बढ़ा, वहीं डिजिटल मीडिया के मामले में यह आंकड़ा 28 फीसदी का था। इस दौरान प्रिंट मीडिया की रीडरशिप 11 फीसदी तक बढ़ी, तो डिजिटल सब्सक्रिप्शन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद