Jio Platforms की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 21 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 28, 2026

रिलायंस इंडस्ट्रीज समर्थित डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर अपने 1,119 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 21 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बुधवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ। इसके साथ ही कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर ने 1,358 रुपये पर कारोबार शुरू किया, जो निर्गम मूल्य से 21.36 प्रतिशत अधिक है।

सार्वजनिक निर्गम और बड़े (एंकर) निवेशकों को शेयर आवंटन को मिलाकर कुल मांग सात लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई थी। वहीं आवेदनों की संख्या करीब 1.39 करोड़ तक पहुंच गई थी। यह वैश्विक स्तर पर भी एक बड़ा आंकड़ा है।

आईपीओ पूरी तरह 27 करोड़ नए शेयर का निर्गम था। इसके लिए मूल्य दायरा 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर था। रिलायंस इंडस्ट्रीज 16 लाख करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

सार्वजनिक निर्गम से पहले जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 बड़े (एंकर) निवेशकों से करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए थे। पिछले सप्ताह बुधवार को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के निर्गम को 100 मिनट के भीतर पूर्ण अभिदान मिल गया था। इसके साथ ही यह भारत में सबसे तेजी से अभिदान पाने वाला बड़ा सार्वजनिक निर्गम बन गया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 66.4 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली जियो प्लेटफॉर्म्स ने 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ पेश किया था। यह निर्गम 23 अक्टूबर को बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth पर Saree के साथ खूब जचेंगे कांच की चूड़ियों के ये 5 कलर कॉम्बिनेशन

साहस के साथ नई खोज करें, दुनिया का नेतृत्व करें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भविष्य की तकनीकों पर भारत को ऐतिहासिक आह्वान

Famous Temple: सूरत के Bhoot Mama Temple में सिगरेट चढ़ाते हैं भक्त, पूरी होती है मन्नत

Cyclone Arnab: झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद