रामनाथ कोविंद आज दिल्ली लौट गए , राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को दी गरिमापूर्ण विदाई

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 19, 2021

शिमला  राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे के उपरान्त आज शिमला के अनाडेल हैलीपैड से गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की जगह विकास की राजनीति ने ले ली है : कश्यप

राष्ट्रपति को इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके दौरे की तस्वीरों की फोटो एल्बम भी भेंट की।

इसे भी पढ़ें: देश में हमारी टीम ने 8 लाख 14 हजार 810 हैल्थ वाॅलंटियर्स को बनाकर देश का एक रिकाॅर्ड काम किया--राजीव बिन्दल

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि-माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  आज दिल्ली लौट गए।  माननीय राष्ट्रपति जी, आपके सहज और सरल स्वभाव ने यहां की जनता के हृदय को छुआ है। आशा करता हूं कि आपका यह प्रवास आनंदमय रहा होगा। ऐसा विश्वास है कि देवभूमि की जनता का स्नेह और यहां का शांत व शुद्ध वातावरण आपको हिमाचल आने के लिए आमंत्रित करता रहेगा।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे