दिग्विजय ने मप्र सरकार को दी 15,000 प्रशिक्षित स्वास्थ्य जन रक्षकों की सेवाएं लेने की सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2020

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने में लगे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों पर दबाव कम करने के लिए प्रदेश के 15,000 प्रशिक्षित स्वास्थ्य जन रक्षकों की सेवाएं लेने का सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सिंह ने कहा, ‘‘रतलाम, उज्जैन और शाजापुर के जिला प्रशासन ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर दबाव कर करने के लिए प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षकों की सेवाएं ली हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार का कर्मचारियों से स्वैच्छिक वेतन कटौती का आग्रह

यह जिला अधिकारियों का एक सराहनीय कदम है।’’ सिंह ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में 15,000 प्रशिक्षित जन स्वास्थ्य रक्षक उपलब्ध हैं और इन जिलों की तरह अन्य जिलों में भी ऐसे जन स्वास्थ्य रक्षकों की सेवाऐं ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये जन स्वास्थ्य रक्षक कोरोना वायरस बीमारी के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेंगे और उनकी सेवाओं को दैनिक या मासिक आधार पर लिया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja पर बिहार के घाटों पर पटाखों और निजी नावों पर रोक, आपात स्थिति में मुस्तैद रहेगी QMRT

Gujarati New Year पर PM Narendra Modi ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की

Iran के साथ युद्ध सैन्य रूप से लगभग खत्म, Donald Trump का बड़ा बयान

Afghanistan के खिलाफ Test ड्रॉ कराकर Zimbabwe ने दोनों पारियों में 500 रन बनाकर रचा इतिहास