MP में भी जारी है पॉलिटिकल ड्रामा, दिग्विजय का आरोप- बिना सूचना कांग्रेस कार्यालय में घुसी पुलिस

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

मध्यप्रदेश में भी हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा लगातार जारी है। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह काफी सुर्खियों में हैं। आज एक बार फिर से दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा आरोप लगा दिया है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस घुस गई है। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है। दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा है कि कांग्रेसी मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा आज आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट करने जा रही थीं। लेकिन तिरंगा भेंट करने से पहले ही संगीता शर्मा के कक्ष में पुलिस पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: ईडी एक संवैधानिक संस्था, सम्मान करे कांग्रेस : पूनिया

दिग्विजय सिंह इन दिनों कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विभिन्न मुद्दों को लेकर हो रहे प्रदर्शन में भी खूब सक्रिय रह रहे हैं। कल कांग्रेस के प्रदर्शन पर अमित शाह ने बड़ा हमला किया था। इसी को लेकर पलटवार में दिग्विजय सिंह ने भी एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में दिग्विजय ने लिखा कि महँगाई के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह से बौखलाए भाजपा नेता काले रंग को कोस रहे हैं जबकि काला रंग न्याय के देवता यानि न्यायाधीश शनि देव का रंग है और हमारी पूरी लड़ाई मोदी सरकार द्वारा अन्याय पूर्ण तरीके से लादी गई जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां रामराज्य की कल्पना से बिल्कुल विपरीत है, सरकार की अदूरदर्शिता से जनता के हाल बेहाल हैं इसीलिए भगवान राम भी जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस के साथ हैं। प्रभु श्रीराम कृपा सिंधु हैं उनकी कृपा से कांग्रेस जनता को राहत दिलाकर रहेगी।

प्रमुख खबरें

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार