ईडी एक संवैधानिक संस्था, सम्मान करे कांग्रेस : पूनिया

Satish Poonia
प्रतिरूप फोटो
ANI

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रर्वतन निदेशालय एक संवैधानिक संस्थान है और कांग्रेस को उसका सम्मान करना चाहिए। पूनियां धौलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा के निधन पर शुक्रवार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

धौलपुर (राजस्थान), 6 अगस्त। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रर्वतन निदेशालय एक संवैधानिक संस्थान है और कांग्रेस को उसका सम्मान करना चाहिए। पूनियां धौलपुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा के निधन पर शुक्रवार शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, वंशवाद एवं जातिवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने शर्मा के पिता पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा से मुलाकात कर ढांढस बँधाया। इसके बाद मीडिया से रूबरू होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा इस देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता, वंशवाद,जातिवाद की जनक कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 55 वर्षों में लूट खसूट का खेल खेला है। उन्होंने कहा ईडी एक संवैधानिक संस्था है इसका सम्मान करना चाहिए। पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खेमों में बंटी हुई है। पहले कांग्रेस सरकार 42 दिन बाड़े में बंद रही थी। कांग्रेस ने ही पीसीसी के चीफ एवं डिप्टी सीएम के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने कहा भाजपा आलाकमान के निर्देशों का पालन करने वाली पार्टी है। भाजपा संसदीय दलों के निर्देशों का पालन करती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़