मुख्यमंत्री शिवराज का दिग्गी राजा पर पलटवार, कहा- गड़बड़ करने वालों को तुम बचा नहीं सकते, उन पर कार्रवाई जरूर होगी

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गड़बड़ करने वालों को दिग्गी राजा तुम बचा नहीं सकते हो, उन पर कार्रवाई तो जरूर होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन में गरीब लोगों के घर जल गए। अब घर जलाने वालों पर कार्रवाई तो होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल के शहर काजी ने नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात, कहा- हिंदू संगठन इतवारा-बुधवारा से जुलूस निकालने की दे रहे चेतावनी 

प्रेम के साथ मनाएं त्योहार

उन्होंने कहा कि आप सारे त्यौहार धूमधाम उत्साह के साथ भाईचारे के साथ मनाया हनुमान जयंती, गुड फ्राइडे, ईद सभी प्रेम के साथ मनाएं। सरकार सबके साथ है। जिनके घर जले हैं, हम उनके घर फिर से बनवाएंगे और जिन्होंने घर जलाए हैं उनसे ही वसूली की जाएगी। उनको छोडूंगा नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरगोन में क्या हुआ ? मैं सभी लोगों से शांति और सद्भाव बनाने की अपील करता हूं। आप चाहे किसी भी धर्म या पंथ के क्यों न हो। भाजपा की सरकार सभी के लिए है। लेकिन किसी ने दंगा भड़काया तो मामा उसे छोड़ेगा नहीं। दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: FIR दर्ज होने पर दिग्विजय सिंह का बयान आया सामने, बोले- एक लाख मामले भी दर्ज हो जाएं तो चिंता नहीं 

दिग्गी राजा पर बरसे शिवराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पर दिग्विजय सिंह को दर्द होता है। कार्रवाई कैसे हो गई। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा किए गए गलत ट्वीट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अरे झूठों कुछ तो शर्म करो। ये प्रदेश में आग लगाना चाहते हैं। लोगों को भड़का कर शांति भंग करना चाहते हैं ताकि अच्छे काम से लोगों का काम हट जाए। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है भाजपा की सरकार सभी को सुरक्षा देगी।

उन्होंने कहा कि गड़बड़ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। उन लोगों को दिग्गी राजा तुम नहीं बचा सकते हो। अपने प्रदेश की सामाजिक सद्भाव को कायम रखिए। सभी त्योहारों का भाई चारे से धूमधाम से मनाईये।

प्रमुख खबरें

BJP की झूठी सरकार को जनता के सच्चे सवालों का सामना करना होगा, जलेसर में रैली के दौरान AKhilesh Yadav ने केंद्र पर साधा निशाना

Gujarat News । मौलवी रच रहा था BJP नेताओं की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, WhatsApp से मिली अहम जानकारी

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार प्रज्वल की दुष्कर्म पीड़िताओं को वित्तीय सहायता देगी

प्रधानमंत्री मोदी भगवान राम के नाम पर वोट मांगेंगे, लेकिन विकास और महंगाई पर नहीं बोलेंगे : Sanjay Raut