Pokhran में वायुसेना का 'रोटर क्लैप-तृतीय' अभ्यास संपन्न, ड्रोन रोधी क्षमता का परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 02, 2026

जैसलमेर, दो अगस्त भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के पोकरण ‘फील्ड फायरिंग रेंज’ में एक सप्ताह तक चले सैन्य अभ्यास ‘रोटर क्लैप-तृतीय’ का सफलतापूर्वक समापन किया और इस दौरान वायुसेना की अभियानगत तैयारियों और ड्रोन रोधी क्षमताओं का व्यापक परीक्षण और प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। राजस्थान में रक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह अभ्यास मानवरहित हवाई प्रणालियों के प्रतिरोध विषय पर केंद्रित था, जिसमें भारतीय वायुसेना की कई हेलीकॉप्टर इकाइयों ने हिस्सा लिया।

अभ्यास में वायुसेना के लगभग सभी प्रमुख हेलीकॉप्टर मंचों (प्लेटफॉर्म) ने भाग लिया और विभिन्न सामरिक अभियानों के माध्यम से अपनी युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। सूत्रों के अनुसार इनमें सटीक लक्ष्यभेदन, युद्धक्षेत्र सहायता, सैनिकों की तैनाती, घायलों की सुरक्षित निकासी तथा हवाई और जमीनी दोनों प्रकार के खतरों से निपटने के लिए समन्वित अभियान शामिल थे। एक सप्ताह तक चले इस अभ्यास ने वायुसेना के चालक दल और परिचालन इकाइयों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में मिशन की योजना, विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संयुक्त अभियान संचालन की क्षमता का परीक्षण एवं सत्यापन करने का अवसर प्रदान किया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी भूभाग में विभिन्न हेलीकॉप्टर मंचों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में शामिल पोकरण ‘फील्ड फायरिंग रेंज’ ने आधुनिक युद्धक्षेत्र की चुनौतियों, विशेषकर ड्रोन और अन्य मानवरहित प्रणालियों से उत्पन्न खतरों के बीच हेलीकॉप्टर अभियानों की प्रभावशीलता का आकलन करने तथा वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित परिचालन अभ्यास संचालित करने के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में चूकी भारतीय जोड़ी, चौथे नंबर पर रहे

Ayodhya Ram Temple Donation Theft Case | SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट, CCTV फुटेज में 105 बार चोरी की पुष्टि, 25 सितंबर तक चार्जशीट

IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य सुधारों पर जोर, छात्रों ने उठाई मांग

Odisha में गहरे दबाव से भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने कई जिलों में जारी किया Red Alert