दिग्विजय की मांग, दल बदल कानून को और सख्त बनाया जाना चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

भोपाल।  देश में विधायकों के दल बदलने से सरकारें गिरने पर चिंता जाहिर करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि देश में दल बदल कानून में बदलाव कर और सख्त बनाना चाहिए। दिग्विजय ने यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं को बताया, (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी ने वर्ष 1985 में देश में सख्त दल बदल कानून लागू किया था। इस दल बदल कानून में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, इस कानून में बंदिश होनी चाहिए कि दल बदलने वाला (विधायक या सांसद) छह साल तक कोई चुनाव न लड़ सके और न ही कोई पद ले सके। दिग्विजय ने कहा कि आज मतदाताओं द्वारा देश में आये जनमत के साथ खरीद—फरोख्त हो रहा है। इसलिए इस दल बदल कानून को और सख्त बनाना चाहिए। उनसे सवाल किया गया था कि गुजरात में 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। क्या मध्यप्रदेश में कांग्रेस के और विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं? उन्होंने कहा, भाजपा ने बहुत सारा पैसा कमाया है और वह विधायकों की खरीद—फरोख्त की राजनीति कर रही है। दिग्विजय ने कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश में अब कोई कांग्रेस विधायक भाजपा में नहीं जाएगा। जिनको जाना था, वे 22 बागी विधायक पहले ही मार्च में चले गये हैं। जिन्होंने कांग्रेस में रहने का निर्णय लिया है, उन्होंने कठिन परीक्षा पास कर ली है। इसलिए अब ऐसी स्थिति मध्यप्रदेश में नहीं होगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा का सियासी घमासान, कांग्रेस की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, जिस रिजॉर्ट में ठहरे विधायक उसके खिलाफ FIR दर्ज

मालूम हो कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने तब 20 मार्च को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस साल 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनी है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े