सागर में दलितों के मकान गिराए जाने के विरोध में दिग्विजय धरने पर बैठे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2023

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले की सुरखी विधानसभा के ग्राम रैपुरा में दलित एवं आदिवासी समुदाय के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर उनके मकान तोड़ने की घटना के विरोध में रैपुरा गांव जाकर पीड़ितों के साथ धरना दिया। दिग्विजय ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को वहीं जमीन पर बैठाकर उनसे इन लोगों की मांगे मनवाई, जिनमें नुकसान की भरपाई एवं मकानों की स्थाई व्यवस्था शामिल हैं। मांगे पूरी करने का प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद ही उन्होंने अपना धरना समाप्त किया। इन गरीबों के मकानों को तोड़ने के लिए लापरवाही बरतने के आरोप में सरकार ने आज एक उप वनक्षेत्रपाल को निलंबित कर दिया है।

हालांकि शाम को जिलाधिकारी दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उनसे धरने स्थल पर मिलने पहुंचे और उनके मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। दक्षिण वनमंडल सागर के वनमंडलधिकारी (डीएफओ) महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम रेपुरा से वन विभाग की भूमि पर से वन, राजस्व विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा 21 जून 2023 को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। वहीं, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उप वनक्षेत्रपाल (प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी सागर) लखन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश

सहारनपुर PNB Fake Currency मामले में NIA ने नीतू को किया गिरफ्तार

Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा