Digvijay Singh का बड़ा आरोप, Madhya Pradesh में नूंह जैसा दंगा कराना चाहती है भाजपा

By अंकित सिंह | Aug 19, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक अहम बयान दिया है, जिससे राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा के नूंह में हुए दंगों की तरह मध्य प्रदेश में भी सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बना रही है। भोपाल में वकीलों की एक सभा को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा, "मुझे जानकारी मिल रही है कि भाजपा दंगे भड़काने की योजना बना रही है, जैसा कि उन्होंने हरियाणा के नूंह में कराया था। ऐसा लगता है कि ऐसे दंगों को भड़काने के लिए एक सोची-समझी रणनीति बनाई गई है।”

इसे भी पढ़ें: Khajuraho-Udaipur Train में लगी आग, इंजन से धुआं निकलता देख Gwalior स्टेशन पर में मची अफरा तफरी, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम बजरगंज दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे (अगर हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते हैं) क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात की थी जिसके बाद वहां चुनावी प्रचार में जबरदस्त तरीके से धार देखने को मिला था। दिग्विजय सिंह संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व को लेकर भी अपनी बात कही उन्होंने कहा कि हिंदुत्व शब्द को सावरकर न ही गढ़ा था। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व नहीं होता है इसका सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

शुरुआती हिरासत गैर-कानूनी तो बाद की Arrest भी अमान्य, Allahabad High Court का फैसला

पूर्व Bardhaman में बच्चे की सर्जरी कर जान लेने वाला फर्जी डॉक्टर Sheikh Saidul पुलिस रिमांड पर

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया