दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर! शिवराज बोले- ऐसा अशोभनीय व्यवहार पूर्व CM को शोभा नहीं देता

By अंकित सिंह | Jul 29, 2022

भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर जबरदस्त तरीके से राजनीतिक हंगामा बरपा हुआ है। दरअसल, जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा पर आरोप लगा रही है। दावा किया गया कि कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले पाला बदल लिया है। इसकी भनक लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे। उन्होंने इसका विरोध किया। इसी दौरान वहां जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसी कड़ी में एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इसके बाद भाजपा दिग्विजय सिंह के खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा की ओर से भी पुलिस का कॉलर पकड़े दिग्विजय सिंह की एक फोटो जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें: शिवराज के मंत्री और दिग्विजय सिंह के बीच हुई भिड़ंत ! कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, सामने आया चौंका देने वाला वीडियो

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश में आतंकवादियों का समर्थन एवं सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह पुलिस अधिकारी से गुंडागर्दी कर रहे हैं। लोकतंत्र में गुंडागर्दी से वोट नहीं मिलता। कांग्रेस का अपराधिकरण का मूल चरित्र सामने आया है, मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूँ। इससे पहले भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। कहा जा रहा है कि मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस ने अगर बीच-बचाव नहीं किया होता तो दोनों नेताओं के बीच हाथापाई तक हो सकती थी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह