कमलनाथ सरकार की जांच पर दिग्विजय सिंह को नहीं है भरोसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा शासन काल में हुए मंदसौर किसान गोलीकांड की फिर से जांच करायी जाएगी और इस मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं दी गयी है। सिंह ने बुधवार रात यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के मंदसौर में जून 2017 में हुयी पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच फिर से करवाई जायेगी। इस मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं दी गयी है।’’ 

राज्यसभा सदस्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में भले कांग्रेस की सरकार है लेकिन आज भी निचले स्तर पर भाजपा के नुमांइदे और अधिकारी बैठे हुए हैं जिन्होंने अपने बचाव के लिये ऐसा उत्तर विधानसभा में दिलवाया है। इससे पहले, मंगलवार को दिग्वियज सिंह ने मंदसौर गोलीकांड पर गृह मंत्री बाला बच्चन द्वारा विधानसभा में दिये गये जवाब पर असहमति प्रकट करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था।

यह भी पढ़ें: मायावती के साथ गठबंधन पर मुलायम हुए कठोर, कहा- 25 सीट भी नहीं जीतेंगे

गृह मंत्री बाला बच्चन ने मंगलवार को सिंह के बयान के एक घंटे बाद यू-टर्न लेते हुए कहा था कि मंदसौर पुलिस फायरिंग में किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। बच्चन ने कहा था, ‘‘मंदसौर के किसानों पर हुए गोलीकांड की न्यायिक जांच का हम परीक्षण कर रहे हैं। यदि हम जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो दोबारा उच्च स्तरिय जांच करवा सकते हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।’’

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी